
उत्तराखंड प्रशासन ने आगामी कुम्भ मेले और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल को विशेष रूप से कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए अहम माना जा रहा है।
प्रमुख बदलावों के तहत योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुम्भ मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं आयुष अग्रवाल को एसएसपी कुम्भ मेला बनाया गया है, जो इससे पहले एसएसपी टिहरी के पद पर तैनात थे।
इसके अलावा श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी नियुक्त किया गया है।
अशोक भदाणे विशाखा को सैनानायक और आईआरबी (IRB ) द्वितीये की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से सुरक्षा और व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार होगा।