बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह और मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल, कैमरा पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को कैनाल रोड स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की इसके लिए एसओपी जल्द जारी की जा रही है प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराया जायेगा उन्होंने कहा की फोटोग्राफी, रील बनाने वालो के कारण कई बार असहज स्थिति पैदा हो जाती है अब इससे श्रद्धालुओ को परेशानी नहीं होने दी जाएगी

धाम में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओ के फ़ोन, कैमरा रखने को भी उचित व्यवस्था की जाएगी मंदिर समिति के लॉकर के साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी लॉकर आंवटित किये जाएंगे उन्होंने बताया की यात्रा दर्शन एसओपी भी फाइनल की जाएगी ताकि श्रद्धालुओ की सुविधा का अधिक से अधिक ध्यान रखा जा सके

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *