कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी को दबोचा; पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा
हरिद्वार, 31 अक्टूबर।
हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। होटल में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कलियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी को कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने कोतवाली कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना से संबंधित वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा संबंधित गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू की।
मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश ( उम्र 25 वर्ष) पुत्र मेहरबान, निवासी मुकर्रबपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध विवेचना के दौरान अन्य संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
- उपनिरीक्षक करुणा रौंकली
- अपर उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह
- हेड कांस्टेबल माजिद खान
- हेड कांस्टेबल इसरार अली