देहरादून,27 नवंबर।
उत्तराखंड में शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य सरकार ने IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातियां की हैं। वित्त, आबकारी, खेल, आयुष, तकनीकी शिक्षा, खनन, सहकारिता और गृह विभाग समेत कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं।

आगामी चुनाव से पहले हुए इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की कार्यप्रणाली में कसावट लाने की महत्वपूर्ण कवायद के रूप में देखा जा रहा है। जारी आदेश के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS अधिकारियों की नई तैनाती

  • लालरिन लियना फनई (IAS 1997) – प्रमुख सचिव, आबकारी विभाग।
  • दिलीप जावलकर (IAS 2003) – सचिव, वित्त विभाग।
  • डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS 2005) – सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग।
  • बृजेश कुमार संत (IAS 2006) – सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग।
  • डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS 2007) – सचिव, औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन।
  • युगल किशोर पंत (IAS 2009) – सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग।
  • रंजना राजगुरु (IAS 2010) – सचिव, नियोजन विभाग।
  • रीना जोशी (IAS 2013) – अपर सचिव, श्रम विभाग।
  • विनीत कुमार (IAS 2013) – अपर सचिव, जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अपर निदेशक/पीडी जलागम।
  • मनुज गोयल (IAS 2014) – अपर सचिव, वित्त विभाग।
  • मेहरबान सिंह बिष्ट (IAS 2016) – अपर सचिव, सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता।
  • अभिनव शाह (IAS 2019) – अपर सचिव, गृह विभाग।

PCS एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

  • बी.एस. चलाल (PCS) – निदेशक, दुग्ध विकास एवं निदेशक, महिला डेयरी।
  • इलागिरी (PCS) – अपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।
  • विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा) – अपर सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
  • महिमा रॉकली (सचिवालय सेवा) – अपर सचिव, वन विभाग।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
शासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को पुराने पदभार से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारियां तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कार्यभार संभालने के बाद इसकी आख्या शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में कामकाज की नई व्यवस्था लागू होगी। अब इन नई तैनातियों के बाद प्रशासनिक कामकाज में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!