बीरेंद्र रावत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

हरिद्वार,31 अक्टूबर ।
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा ने क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया।

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर बीरेंद्र रावत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, कांग्रेस महासचिव तेलूराम प्रधान, संजय सैनी, संजय पालिवाल, संतोष जी, मनोज धनकर, महेश प्रताप राणा, अमन गर्ग, वरुण बालियान सहित अनेक नेताओं ने यात्रा में सहभागिता की!

न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता के बीच पहुंचकर विभिन्न मुद्दों को उठाया और न्याय, जनहित तथा जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया।

यात्रा में उमड़ी भीड़ और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस की सक्रियता को चर्चा का विषय बना दिया। अब देखना होगा कि इस न्याय यात्रा का क्षेत्र की आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर क्या असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!