ज्वालापुर, हरिद्वार।
श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम भवन, शिव विहार, निकट लाल मंदिर, आर्य नगर ज्वालापुर में शुक्रवार को भारत विकास परिषद की मायापुरी शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले अधिष्ठापन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार अलग-अलग दायित्व सौंपे गए, ताकि समारोह का आयोजन कुशलतापूर्वक एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।
भारत विकास परिषद, मायापुरी शाखा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।