हरिद्वार, 1 नवंबर 2026।
भारत विकास परिषद शाखा पंचपुरी के लिए गौरव का क्षण है। शाखा के अंतर्गत आचार्यकुलम की टीम ने प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।


इस उपलब्धि से भारत विकास परिषद शाखा पंचपुरी सहित आचार्यकुलम परिवार में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संगीत के प्रति समर्पण ने यह सफलता दिलाई है।

शाखा के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, आचार्यकुलम के मार्गदर्शक शिक्षकों एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस जीत के साथ ही आचार्यकुलम की टीम आगामी क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पश्चिम प्रान्त का प्रतिनिधित्व करेगी।
अब सभी की निगाहें आगामी प्रतियोगिता पर टिकी हैं। उम्मीद है कि आचार्यकुलम की टीम अपनी प्रतिभा और शानदार प्रस्तुति के दम पर एक बार फिर उत्तराखण्ड का नाम रोशन करेगी।