हरिद्वार,31 अक्टूबर ।
यातायात पुलिस हरिद्वार में 38 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले होमगार्ड श्री प्रमोद कुमार शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस हरिद्वार की ओर से उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

श्री प्रमोद कुमार ने अपने कुल 38 वर्षों के सेवाकाल में 27 वर्षों तक यातायात पुलिस हरिद्वार में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सड़क पर यातायात नियंत्रण से लेकर आमजन की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने तक, उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी लगन और समर्पण के साथ निभाया। उनका लंबा सेवाकाल विभाग के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहा।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाभाव और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि विभाग के प्रति उनका योगदान और समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।
यातायात पुलिस हरिद्वार की ओर से होमगार्ड प्रमोद कुमार को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। 38 वर्षों की सेवा के बाद अब वे अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे।