राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) से आदेश के तत्काल बाद ही रोडवेज ने नई किराया दरें लागू कर दीं। शनिवार को कई रूटों पर बढ़ी हुई दरों पर किराया वसूला गया। जीएम आपरेशन दीपक जैन के अनुसार सभी टिकट मशीनों को संशोधित किराए के साथ अपडेट किया जा रहा है। नई किराया दरों में भी रोडवेज का किराया प्राइवेट बस ऑपरेटर के मुकाबले कुछ ज्यादा रहेगा

एसटीए ने रोडवेज को मूल किराया दर का 20 प्रतिशत अधिक किराया लेने की रियायत दी है। एसटीए की ओर से बीते रोज विलंब से रेट जारी होने के कारण सभी रूट की बसों के रेट संशोधित नहीं हो पाए थे। दूसरी तरफ, प्राइवेट बस ऑपरेटर और टैक्सी-मैक्सी कैब संचालक आदेश न मिल पाने की वजह से गफलत में रहे। हालांकि, कई ऑपरेटर पहले से ही किराया बढ़ा चुके हैं

सामान्य बस देहरादून से
स्टेशन    पहले    अब

दिल्ली    360    375
मसूरी    65    80
श्रीनगर    280    335
रुड़की    105    115
हरिद्वार    100    120
ऋषिकेश 80    100
वॉल्वो बस देहरादून से
दिल्ली    809     888
चंडीगढ़    599     662 

उत्तराखंड में बस किराया
प्राइवेट : 

पर्वतीय रूट: प्रति किमी 1.83 रुपये
मैदानी रूट: प्रति किमी 1.28 रुपये

रोडवेज: 
पर्वतीय रूट: 2.19 रुपये प्रति किमी
मैदानी रूट: 1.54 रुपये प्रति किमी

यह रहेगा किराया
स्टेशन    पहले     नया किराया

जयपुर     882      903
लखनऊ 735     765
चंडीगढ़  295     310
रानीखेत  595     690
टनकपुर 545         625
पिथौरागढ़820      1008
हल्द्वानी  440     500
कोटद्वार 215      240 

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *