हरिद्वार पुलिस के पुलिस मॉर्डन स्कूल के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान




हरिद्वार। 08 मई 2026
CBSE द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पुलिस मॉर्डन स्कूल, रोशनाबाद के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। मेधावी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमोद सिंह डोबाल द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर SSP हरिद्वार ने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की, जिनमें मनीषा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तनवी ने 96 प्रतिशत, आदित्य ने 94.4 प्रतिशत, श्रेया ने 94.4 प्रतिशत तथा लवी सैनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
SSP हरिद्वार ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई।