थाना सिडकुल , 5 मई।
हरिद्वार के थाना सिडकुल पुलिस ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान में चल रही भट्टी का भंडाफोड़ किया है।


आज मंगलवार दिनांक 05 मई 2026 को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खानाटीरा गांव स्थित एक मकान पर अचानक छापेमारी की।
छापे के दौरान मौके से 06 लीटर कच्ची शराब, करीब 200 लीटर लाहन, शराब बनाने की भट्टी व उपकरण, लोहे और प्लास्टिक के ड्रम व कैन बरामद किए गए। पुलिस ने लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी ज्वालापुर थाना ज्वालापुर हाल पता ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांवों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत, एडिशनल उ.नि. हरिश्चंद्र शाह, कांस्टेबल अजय डोबाल, कांस्टेबल तनवीर अली, कांस्टेबल नरेंद्र चौहान ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!