लक्सर, हरिद्वार | मंगलवार 14 अप्रैल 2026
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी कॉम्प्लेक्स मार्केट भोगपुर स्थित एक मंदिर सेवादार में वृद्ध व्यक्ति राजवीर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
12 अप्रैल की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर में सेवा कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति की अज्ञात में हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की गई। इस मामले में कोतवाली लक्सर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया व इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल के पास ही स्थित अन्य मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के संबंध में भी मुकदमा दर्ज किया गया
जांच में क्या सामने आया ?
पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में फील्ड यूनिट (मुखबिर तंत्र) और सीसीटीवी की मदद को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात दिनांक 14.04.2026 को भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचा जिसकी पहचान विशाल चौधरी के रूप में हुई, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है और पेशे से ड्राइवर है उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए। आरोपी शराब का आदी बताया जा रहा है।
कैसे पकड़ा गया आरोपी ?
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह छिपाकर रखा गया चोरी का सामान लेने वापस आया था।चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता को दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। कल वह उक्त सामान को लेने के लिए आज टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहाँ सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया।
आरोपी का कबूलनामा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा था। वहां मौजूद वृद्ध व्यक्ति के जागने और शोर मचाने पर उसने डर के कारण उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इन्वर्टर, एम्पलीफायर, हथोड़ी, पेचकस सामान बरामद किया है।
पुलिस टीम, आगे की कार्रवाई
इस मर्डर खुलासा में लक्सर पुलिस टीम के सीओ लक्सर देवेन्द्र सिंह नेगी ,प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, व0उ0नि0 नितिन चौहान, उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी, हे0कानि0 रियाज अली, हे0कानि0 पंचम प्रकाश, हे0कानि0 विनोद कुमार, कानि0 गंगा सिंह, कानि0 ध्वजवीर सिंह, कानि0 वसीम SOG शामिल रहे। लिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बनी हुई है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा संभव हो पाया।