NMOPS के बैनर तले शिक्षकों-कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, निजीकरण और TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग तेज…

हरिद्वार, 21 अप्रैल।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड के संयोजन में मंगलवार को हरिद्वार में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल से शुरू हुई यह रैली रानीपुर मोड़, चिन्मय डिग्री कॉलेज होते हुए रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची।

रैली में विभिन्न विभागों के हजारों शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “पुरानी पेंशन बहाल करो”, “NPS खत्म करो”, “निजीकरण बंद करो” और “TET अनिवार्यता समाप्त करो” जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे मार्ग में रैली को व्यापक जनसमर्थन मिला।

समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक और 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त करने की मांग रखी।

संगठन की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं :-

  1. पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए।
  2. सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए एवं पुनर्विचार किया जाए।
  3. 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टी०ई०टी० से पूर्णतः मुक्त किया जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

रैली में प्रतिभागीगण के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली, महामंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संरक्षक मुकेश चौहान, मनोज सैनी, उपाध्यक्ष वीरसिंह पंवार, जनपद संयुक्त मंत्री मोहित मनोचा, प्रभारी सदाशिव भास्कर, जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी, जिलामंत्री दीपक चौहान, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान, मंत्री हेमेंद्र चौहान, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, ललित मोहन जोशी, अनिल चौधरी, ईश्वर दत्त, दर्शन सिंह पंवार, मनोज बरछीवाल, विनय कुमार, खीमानंद भट्ट, अरुण कुमार,कुलदीप सैनी मुकांशी, रघुवंशी, तारा सिंह, चंद्रकांत बिष्ट, ज्योतिराम, बबलू सिंह, अदना, सतेन्द्र कुमार बृजमोहन मौर्य, सोमपाल सिंह, राजीव शर्मा, तेजवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, इकराम अहमद, संदीप पाराशर, मदनपाल सिंह, अखिलेश धारीवाल, श्रीमती मीनाक्षी बालियान, निरोम चौधरी, रवि कुमार, अमित कुमार, अतुल कुमार, निशांत चौहान, अर्चना, नीलम, प्रतिमा सिंह, बबीता शर्मा, जॉनी प्रसाद, शिवकुमार पाल, कुलदीप सिंह, विनोद उपाध्याय, विधि गुप्ता, मनोज चंद, सचिन पवार, कुलदीप सैनी, सरिता मलिक, चंद्रपाल सिंह धीमान, राजकुमार सैनी, ओमप्रकाश सोनकर, यशपाल सिंह, श्रीमती अर्चना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!