हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट, 20 मई 2026 ।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की अंतिम यात्रा में बुधवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, सैन्य एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित आमजन ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी अर्पित की।

राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही 20 मई, बुधवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया।

भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!