हरिद्वार, 19 मई।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि घोटाले की जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

रमेश जोशी ने पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि भूमाफियाओं और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण नगर निगम भूमि घोटाला हुआ। उन्होंने मांग की कि घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की रिकवरी की जाए।

उन्होंने कहा कि जांच का सामना कर रहे और वर्षों से जनपद में जमे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही बताया कि इस मांग को लेकर 23 मई को राजस्व परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

रमेश जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि जनपद में बाहर रहने वाले लोगों की जमीनों पर कब्जे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बावजूद पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पत्रकार वार्ता में संगठन के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!