सिडकुल, 20 मई 2026
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब “किन्नू” मार्का बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को थाना सिडकुल पुलिस टीम द्वारा कृपालनगर से सिडकुल जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 48 पैकेट देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू पुत्र ब्रिजेन्द्र कुमार निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय तोमर एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!