कोतवाली श्यामपुर, 8 मई ।
चंपावत जिले में नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। हरिद्वार के शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस नेता राजबीर चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न कराया।
कांग्रेस नेता राजबीर चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर चौहान , राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस अलोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!