हरिद्वार (रानीपुर), 29 जून।
भारत विकास परिषद शाखा पंचपुरी, हरिद्वार तथा उत्तराखंड विकास रत्न प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के उपलक्ष्य में रविवार दिनांक 28 जून को सायंकाल रानीपुर मोड़ स्थित प्रसिद्ध विनायक होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सकों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।

मुख्य अतिथि / विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून की प्रोफेसर एवं वाइस-प्रिंसिपल डॉ. रेशमा कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव मोहन कौशिक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे 15 चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. समक्ष गिरी (जनरल सर्जन), डॉ. राजीव सिंह चौहान (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. शिवम सेठी (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. गीतांजलि चौहान (रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट), डॉ. प्रेम लूथरा (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. आरती बहल (एमओ सीएचसी,बहादराबाद ), डॉ. निहारिका वर्मा (एम.बी.बी.एस ), डॉ. ज्योति सोनी (बी.डी.एस ), डॉ. अक्षय शर्मा (पैथोलोजिस्ट) , डॉ. अनुभव (बी.ए.एम.एस ), डॉ. अजय डिमरी (डेंटल सर्जन & इम्प्लांटोलॉजिस्ट ), डॉ. एम.डी. बहुगुणा (ए.बी.एम.एस ), डॉ. अभिनव शर्मा (बी.डी.एस ), डॉ. नीता नगयान ( सलाहगार पैथोलोजिस्ट ), डॉ. निलीशा सैनी शर्मा (स्त्री रोग विशेषयज्ञ ), डॉ. आकाश जैन (एम.बी.बी.एस ) एवं डॉ. श्वेता सैनी (एम.बी.बी.एस ) सहित अनेक चिकित्सक शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में पहले विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव मोहन कौशिक ने वर्ष 2008 में अपने द्वारा लिखित पुस्तक ‘आनंद की खोज’ की एक प्रतिलिपि प्रांतीय संगठन सचिव निखिल वर्मा को भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का माध्यम है। वहीं डॉ. रेशमा कौशिक ने चिकित्सकों से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं मानवता के भाव से करने का आह्वान किया तथा सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय गान गया और आयोजन का समापन किया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रांतीय संगठन सचिव निखिल वर्मा द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कुशल श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कुशल श्रीवास्तव, शाखा सचिव संजय नैथानी,कोषाध्यक्ष द्विजेन्द्र कुमार पंत, संगठन सचिव मोनू सक्सैना,संयोजक संस्कार अनिल जैन, संयोजक संपर्क सचिन नामदेव, संयोजक पर्यावरण सुमित सक्सैना,संयोजक सेवा पूजा वालिया ,संयोजक महिला सहभागिता रागिनी गुप्ता उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, पूर्व अध्यक्ष विकास गिरि सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में सभी अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनों ने ऐसे आयोजनों को समाज में सेवा एवं सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!