🔹एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भरा गणना प्रपत्र, जनता से की सहयोग की अपील
🔹विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में एसएसपी की सहभागिता
🔹मतदाता सूची अपडेट अभियान को मिला एसएसपी का समर्थन
🔹लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर


हरिद्वार, 13 जून ।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जनपद हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर -2026 अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता संबंधी गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को बीएलओ श्रीमती कविता पाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पर पहुंचीं। जहां एसएसपी भुल्लर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अपना गणना प्रपत्र भरकर अभियान में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को इसमें सक्रिय सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर पर बीएलओ श्रीमती कविता पाल, सहायक नोडल अधिकारी (मीडिया) गोविन्द कुर्ल तथा स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार चमोला भी उपस्थित रहे।