नैनीताल, 29 अप्रैल।
नैनीताल जिले के ज्यूलिकोट क्षेत्र के ज्यूली गांव में दहशत फैलाने वाले हिंसक बाघ को आखिरकार वन विभाग ने काबू में कर लिया है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ था।

वन विभाग की टीम कई दिनों से इस हिंसक वन्यजीव की तलाश में जुटी थी। आज देर शाम टीम को बड़ी सफलता मिली, जब एक वयस्क बाघ को जंगल में ट्रेंक्यूलाइज (बेहोश) कर कब्जे में लिया गया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

मौके पर मौजूद आर.ओ. नितिन पंत और उनकी टीम ने बाघ को सुरक्षित तरीके से बेहोश कर पिंजरे में रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस वयस्क बाघ का वजन करीब तीन क्विंटल है।

हालांकि वन विभाग ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि यही बाघ पिछले चार हमलों में शामिल था या नहीं। फिलहाल बाघ को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और आगे की जांच की तैयारी की जा रही है। निकलने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!