दिनांक 17 अप्रैल :

हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुसंगठित गैंग बनाकर गौकशी, पशु क्रूरता, चोरी और वाहन चोरी जैसे अपराधों के जरिए अवैध धन कमाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

पुलिस के अनुसार आरोपी कलीम उर्फ बुच्चा और हसीन, दोनों निवासी ग्राम सिकरोड़ा, संगठित गिरोह बनाकर अवैध गतिविधियों में शामिल थे और क्षेत्र में अपना दबदबा बना रहे थे। इनके खिलाफ गवाही देने से भी लोग डरते थे, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ था।

दिनांक 17 अप्रैल 2026 को थाना भगवानपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (2/3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
कलीम और हसीन के खिलाफ पहले भी उत्तराखंड गौसंरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि होती है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के साथ उपनिरीक्षक नीरज रावत, प्रदीप चौहान समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!