हरिद्वार, 6 अगस्त।
श्रावण मास में चल रही पावन कांवड़ यात्रा के दौरान भगवा हिन्दू सेना द्वारा बहादराबाद, हरिद्वार में विशाल शिवभक्त सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में देशभर से पहुंचे कांवड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उन्हें भोजन, शीतल पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

सेवा शिविर में शिवभक्तों के साथ भगवाधारी कार्यकर्ता भी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे। भजन-कीर्तन और शिव आराधना के बीच श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ झूमते दिखाई दिए।

इस अवसर पर भगवा हिन्दू सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक शिवभक्त को यात्रा के दौरान हर संभव सहायता उपलब्ध कराना और सेवा, समर्पण एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमाकांत यादव, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव प्रवेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री शांतनु मिश्रा, प्रदेश सचिव आकाश पाल, राकेश शर्मा, विकास, अंकित पाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शिवभक्तों की सेवा को अपना सौभाग्य बताया।

कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की आरती एवं सभी श्रद्धालुओं के सुखद एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा की मंगलकामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!