उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी की दरें बढ़ने जा रही है पानी की घरेलू दरों में नौ प्रतिशत और व्यवसायिक दरों में 15 प्रतिशत का इजाफा होगा बिजली की दरें 31 मार्च को विद्युत नियामक आयोग जारी करेगा

हर साल एक अप्रैल को पानी की दरों में बढ़ोतरी होती है ये बढ़ोतरी 2013 के बेस रेट के आधार पर होती है जल संस्थान शहरी क्षेत्रों में पानी के बिलों का निर्धारण भवन कर मूल्य के आधार पर तय करता है ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल हर महीने आ रहा है अब ये बढ़ कर 121 रुपये महीना हो जाएगा शहरों में यही पानी का बिल 360 रुपये महीने से बढ़ कर 373 रुपये महीना हो जाएगा

चुनावी वर्ष होने के कारण इस वर्ष बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम नजर आ रही है खासतौर पर सालाना बिजली दरों में घरेलू श्रेणी में राहत दी जा सकती है क्योकि हर महीने पहले ही फ्यूल पावर परचेस कास्ट एडजस्टमेंट की दरों में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं पर दोहरा भार डालने की संभावना कम नजर नहीं आ रही है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!