हरिद्वार | 15 अप्रैल 2026
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बुधवार की रात को सघन चेकिंग अभियान चलाकर रैश ड्राइविंग और “ड्रिंक एंड ड्राइव” करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
“अभियान के दौरान सलेमपुर तिराहा पर पुलिस टीम ने दो वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। इनमें एक मोटरसाइकिल चालक शाहनवाज और एक छोटा हाथी (लोडिंग वाहन) चालक रमजानी शामिल हैं।
पुलिस द्वारा दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि होने पर Motor Vehicles Act Section 185 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल और एक छोटा हाथी वाहन को जब्त किया गया।
पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी ने किया, जिनके साथ उपनिरीक्षक चरण सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सहित तवाली रानीपुर पुलिस टीम मौजूद रही।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और नशे में वाहन चलाने से बचें, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।