कांवड़ उठाने के तरीके पर उठे सवाल, क्या नियमों की अनदेखी से खंडित मानी जाती है कांवड़ ?

हरिद्वार, 10 अगस्त।
सावन और कांवड़ यात्रा आस्था, संकल्प और पवित्रता से जुड़ी धार्मिक परंपरा है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ को उठाने और रखने को लेकर भी कई परंपरागत मान्यताएं प्रचलित हैं। इन्हीं मान्यताओं के बीच अब खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा कांवड़ उठाए जाने के दौरान कांवड़ को सिर के ऊपर से घुमाकर दूसरे कंधे पर रखने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कांवड़ को एक कंधे से दूसरे कंधे पर बदलते समय सिर के ऊपर से घुमाकर ले जाने से बचना चाहिए। कंधा बदलते समय कांवड़ को आगे या पीछे की दिशा से सावधानीपूर्वक घुमाकर दूसरे कंधे पर रखने की परंपरा बताई जाती है। इसी तरह कांवड़ को सीधे जमीन पर न रखने और उसकी पवित्रता बनाए रखने की बात भी कही जाती है।

ऐसे में रेखा आर्य की कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आए वीडियो / तस्वीर में कांवड़ को सिर के ऊपर से घुमाकर कंधा बदलने का दृश्य चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि, क्या इस तरीके से कांवड़ रखने मात्र से कांवड़ को खंडित माना जाएगा या नहीं, यह धार्मिक परंपरा और संबंधित संतों-आचार्यों की मान्यता का विषय है। इस पर अंतिम धार्मिक मत संत समाज या संबंधित परंपरा के जानकार ही स्पष्ट कर सकते हैं।

सबसे बड़ा सवाल ?

  • अगर कांवड़ यात्रा में कांवड़ की पवित्रता और निर्धारित विधि का पालन इतना महत्वपूर्ण माना जाता है, तो क्या कांवड़ उठाने से पहले इन नियमों की जानकारी लेना जरूरी नहीं था ?
  • क्या कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही परंपरा के एक नियम को लेकर एक विवाद विवाद खड़ा हो गया है ?
  • क्या कांवड़ को सिर के ऊपर से घुमाकर दूसरे कंधे पर रखने की स्थिति में धार्मिक संकल्प प्रभावित माना जाएगा ?

आस्था के इस विषय पर अब संत समाज और धर्माचार्यों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। क्योंकि कांवड़ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों के लिए श्रद्धा, संकल्प और पवित्रता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!