कोतवाली पिरान कलियर, 11 जुलाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार‘ के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस और उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल रेंज की संयुक्त टीम ने गौतस्करी एवं अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 150 किलो कथित गौमांस, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण और कांटा-तराजू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को विशेष अभियान के तहत क्षेत्र में गौहत्या, गौतस्करी और अवैध पशु कटान की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। इसी दौरान संयुक्त टीम कलियर स्थित तेलियों वाली मस्जिद के निकट मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची। पुलिस ने दुकान के अंदर दो व्यक्तियों को मांस की काट-छांट करते हुए पाया। तलाशी के दौरान मौके से लगभग 150 किलो कथित गौमांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, एक चापड़, कांटा-तराजू तथा सात बाट बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद गौमांस दुकान संचालक मन्नवर द्वारा लाया गया था और इसे कलियर क्षेत्र में बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर उनके खिलाफ उचित धाराओं के तहत उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज पुत्र नाजिर, निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नंबर-1, कलियर और कलीम पुत्र वहीद, निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नंबर-1, कलियर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम से उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल पूरन सिंह दानू, कांस्टेबल प्रवीण कुमार (उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड), हेड कांस्टेबल अनीस अहमद तथा कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में गौतस्करी, अवैध पशु कटान और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!