रुड़की/कलियर, 8 जुलाई।
हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कलियर पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को ग्राम बेड़पुर, कलियर निवासी जावेद ने कोतवाली कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी काले-नीले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UK 08 AB 3559) को अज्ञात चोर सोहलपुर रोड स्थित खेत के पास से चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सक्रिय पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एनआईसी कॉलेज धनौरी और तिरछापुल के बीच बावन दर्रा जाने वाले लिंक रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और दो दिन पहले सोहलपुर रोड क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:
संदीप कुमार (उम्र 27 वर्ष), पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।
विशाल कुमार (उम्र 21 वर्ष), पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी:
चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UK 08 AB 3559)

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बाइक चोरी की इस घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!