हरिद्वार, 28 जून।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार दिनांक 27 जून को शांतिकुंज पहुंचकर अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंटवार्ता के दौरान, डीप प्रज्वलित कर ,आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों, राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी तथा सांस्कृतिक चेतना के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने शांतिकुंज द्वारा समाज जागरण, नैतिक शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर सहित शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शांतिकुंज में आयोजित इस भेंट को आध्यात्मिक एवं सामाजिक समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां राष्ट्रहित और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!