हरिद्वार, 27 जून।
जनपद हरिद्वार की झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम खाता खेड़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में समाजवादी पार्टी के PDA परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार दिनांक 26 जून की रात्रि आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अरविन्द कुमार के आवाहन पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने की।

बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी तथा उनके साथ पहुंचे वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रसाद यादव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधानसभा भेजना सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उनके इस आह्वान का उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार को भी बल मिला। अरविंद वाल्मीकि, सुनील प्रधान एवं उनके तमाम साथियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में रविंदर चौधरी (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी), सब्नूर कुरैशी, सुनील कुमार (प्रधान प्रत्याशी), रमेश, मुन्नू, जनक कुमार, सावन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं पार्टी समर्थक मौजूद रहे।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!