रुड़की , 5 मई।
जनपद हरिद्वार के कोतवाली रुड़की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले ही अपहृत नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वादी ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बहन को आजम नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 18 अप्रैल को ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

वहीं, 5 मई 2026 को आरोपी आजम पुत्र मुमताज, निवासी हरोड़ थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंशु चौधरी, कांस्टेबल लाइक अहमद और महिला कांस्टेबल स्वीटी शामिल रहे।
पुलिस अब आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!