थाना पिरान कलियर , 5 मई।
हरिद्वार के क्षेत्र थाना पिरान कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के मामले में फरार चल रही एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संदिग्धों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 05 मई 2026 को पुलिस टीम ने नई बस्ती पिरान कलियर क्षेत्र में छापेमारी कर न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट वाली महिला आरोपिता को धर दबोचा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल दर्शन कौर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!