हरिद्वार, 2 मई ।
A.H.T.U. हरिद्वार की टीम ने गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान के दौरान बड़ी सतर्कता दिखाते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से दो नाबालिग बालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
पूछताछ में दोनों बच्चों की पहचान आर्यन (17 वर्ष), पुत्र अनुज कुमार और तुषार (15 वर्ष), पुत्र बबलूने खुद को जनकपुरी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया।
बच्चों ने बताया कि वे बिना किसी को बताए घर से निकलकर पहले ऋषिकेश पहुंचे और फिर हरिद्वार आ गए।
पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल चिकित्सा परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति, हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कनखल स्थित खुले आश्रय गृह में संरक्षण दिया गया है।
फिलहाल दोनों बच्चों के परिजनों की तलाश और संपर्क करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस टीम द्वारा बताए गए पते की सत्यता की भी जांच की जा रही है।
A.H.T.U. टीम हरिद्वार से मुख्य आरक्षी राकेश कुमार,मुख्य आरक्षी सुरजीत कौर,आरक्षी दीपक चंद,आरक्षी शशिबाला शामिल रहे।
पुलिस की तत्परता से दोनों नाबालिगों को सुरक्षित संरक्षण मिल सका है।