थाना सिडकुल , 29 अप्रैल।
हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर हुड़दंग और शोर-शराबा कर आमजन को परेशान कर रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना 28 अप्रैल 2026 की है, जब कुछ व्यक्ति सड़क पर हंगामा कर राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए असुविधा पैदा कर रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने, जिससे क्षेत्र में रोष की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को शांत कराने की कोशिश की। संतोषजनक व्यवहार न मिलने पर पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम रमाशंकर (उम्र 25 वर्ष) पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम परई, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), हाल पता रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार, और कृष्ण (उम्र 35 वर्ष) पुत्र बाबूराम, निवासी रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार है।

इस कारवाई में सिडकुल पुलिस टीम हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!