मध्य प्रदेश और बिहार के तीन युवकों ने सनातन संस्कृति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल कर यात्रा शुरू की है। ये तीनों स्केटिंग करते हुए लंबा सफर तय कर अब भीमताल पहुंच चुके हैं, जहां उनकी यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ये युवक पिछले करीब 48 दिनों से लगातार स्केटिंग कर रहे है। यात्रा के दौरान तीनो युवकों ने देश के 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन का संकल्प लिया है। उत्तराखंड पहुंचने के बाद ये भीमताल झील के पास किनारे से स्केटिंग (गुजरते) हुए नजर आए।

बिहार से आए स्केटर बिट्टू ने बताया कि उनकी अगली मंजिल कैंची धाम होते हुए केदारनाथ मंदिर और चारधाम यात्रा को पूरा करना है। युवको का कहना है कि – इस अनोखी यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्केटिंग जैसे अनोखे माध्यम से युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और धार्मिक जागरूकता फैलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!