ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा चौक अंडरपास के पास किनारे खड़ी एक कार में भीषण आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया कार धू-धूकर जलने लगी सुचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया फ़िलहाल आग लगने का कारण साफ़ नहीं हो पाया है

जानकारी के मुताबिक अंडरपास के समीप एक वाहन का गैराज बना हुआ है बुधवार की दोपहर यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई आग इतनी तेजी से फैली की किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला

आग की लपटे काफी ऊपर तक उठने से आसपास के लोगो में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई चेतककर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सुचना दी एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू प् लिया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी एसएसओ बीरबल सिंह का कहना है की आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है आग में कई जनहानि नहीं हुई है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *