उत्तराखंड में आज गुरुवार का मौसम का मिजाज अचानक बदल गया बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फ़बारी हुई जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लोट आई मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में बदलाव की संभावना जताई थी

मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए पहाड़ो को सफ़ेद चादर में ढक दिया पुरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया वही उचाई वाले इलाको में बर्फ के बीच द्रश्य बेहद मनमोहक नजर आये मैदानी और मध्यम उचाई वाले जिलों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है कई इलाको में बारिश तेज हवाएं और गरज चमक की स्थिति बनी हुई है

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकाश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक और 3000 मीटर से अधिक उचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना बनी हुई है हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50 – 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *