उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की और से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 19 और 20 मार्च को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रो में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है उच्च हिमालयी क्षेत्रो में तेज बारिश और बर्फ़बारी को लेकर चेतावनी जारी की गयी है

उत्तर भारत के कई इलाको में 22 मार्च तक मौसम खतरनाक रूप ले सकता है मौसम विभाग ने बारिश तेज हवा और पहाड़ी इलाको में भारी बर्फ़बारी की चेतावनी दी है वही हिमाचल और पर्वतीय इलाको में बर्फ़बारी और बारिश से ठंड बढ़ गयी है

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 19 मार्च को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में हलकी से मध्यम वर्षा होने के आसार है 3200 मीटर से अधिक उचाई वाले क्षेत्रो में हिमपात हो सकती है 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्र्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरगढ़ जिले के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा और गजरन के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गयी है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सीएम तोमर ने बताया की अन्य पर्वतीय जिलों और मैदानी इलाको में भी हलकी से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *