SSP नवनीत सिंह द्वारा गोवंशीय पशुओं से क्रुरता करने वालों एवं गौकशी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कानून के मुताबिक पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही करने के लिए दिए गए निर्देशों पर समूचे जनपद में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर समूचे जिले में पुलिस चला रही है अभियान

सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, 03 छोटे हाथी पकड़ कुल 07 आरोपी दबोचे

वाहनों से कुल 07 गौवंश सकुशल बरामद, चिकित्सा अधिकारी से करवाया गया मेडिकल

आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज, कोर्ट में किया जा रहा है पेश

उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक-16.03.2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 07 गौवंशिय पशुओं को सकुशल बरामद किया जिनका विवरण निम्नवत है-

  1. कस्बा भगवानपुर में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक छोटा हाथी चैक किया गया तो चालक सहित 02 व्यक्ति रियाज व अजय मौजूद मिले। वाहन चैक करने पर डाले में 02 गोवंशीय पशु दयनीय दशा में मिले जिन्हे रेस्क्यू कर पुलिस टीम ने मौजूद दोनों आरोपित को पशु क्रूरता अधिनियम में हिरासत पुलिस लिया।
  2. नरवाला हरियाणा निवासी शिकायतकर्ता रणवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस टीम ने 02 छोटा हाथियों से क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 05 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर चालकों सहित 05 आरोपित को पुलिस हिरासत में लिया। चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर गोवंश का मैडिकल करवाया गया है।

उपरोक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद गिरफ्तारी सभी आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पकड़े गए आरोपित-

  1. रियाज पुत्र ईशा निवासी डोईवाला देहरादून
  2. अजय पुत्र पप्पू निवासी उपरोक्त
  3. सलीम पुत्र शमीम निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
  4. शुभान पुत्र रियासत निवासी-उपरोक्त
  5. अब्दुल हकीम पुत्र अयुब निवासी उपरोक्त
  6. सलमान पुत्र नफीस निवासी ग्राम खाना कोतवाली देहात सहारनपुर उ०प्र०
  7. आवेश पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार पुलिस टीम
  8. उ०नि० सुनील रमोला
  9. उ०नि० प्रदीप चौहान
  10. कानि० रविन्द्र राणा
  11. कानि०दीपक ममंगाई

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *