प्रेमनागदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या का मामला सामने आया है कट्टे में बंद करीब छह दिन पुराना शव मिला है शव करीब 30 – 35 साल की महिला का है पुलिस इसकी शिनाख्त में जुटी है जानकारी के अनुसार मांडूवाला में सड़क किनारे जंगल में एक कट्टे से बेहद तीव्र दुर्गध उठ रही थी स्थानीय लोगो की सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच की जब कट्टे को खोलकर देखा गया तो उसमे एक महिला की लाश थी इससे पुरे इलाके में सनसनी फैल गई
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए है शिनाख्त करने के लिए जिले में सभी थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट देखी जा रही है शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है की शव करीब छह सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया की घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था उसकी शिनाख्त के प्रयास हो रहे है