हल्द्वानी की बड़ी मंडी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का नैनीताल पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने प्रेस कांफ्रेंस में पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि जघन्य हत्याकांड में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हल्द्वानी में पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा कर दिया है। आज सवेरे, पुलिस को दो शव मिले थे, जिसके बाद फोरेंसिक समेत कई जांच टीमें लगाई गई थी। पुलिस कप्तान मंजूनाथ टी.सी.ने बताया कि मामूली कहासुनी में आरोपियों ने पहले शुभम और फिर युवती को पत्थर के कुचलकर मार डाला।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गुरुवार सवेरे सब्जी मंडी परिसर के अंदर एक युवक और एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी.सिटी मनोज कत्याल, सी.ओ.अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। शिनाख्त के बाद जानकारी मिली कि 31 वर्षीय युवक शुभम टम्टा हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत था और ओखलकांडा निवासी 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया हल्द्वानी की एक मैडिकल शॉप में काम करती थी।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 9 बजे सभी एक मकान में नशा कर रहे थे। तभी मामूली सी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई और चार आरोपियों ने शुभम और लक्ष्मी को मौत के घाट उतार दिया। मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर के ऊपर 11 मुकदमे दर्ज हैं, दीपेश लटवाल एक नशा तस्कर है, जबकि सौरभ भट्ट और दीपू शर्मा भी घटना में शामिल हैं। लक्ष्मी के परिवार की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दोनों के मोबाइल ले गए और उन्होंने एक घंटे में कपड़े बदल लिए।
बताया कि रात नौ बजे से साथ बैठे और मध्य रात्री में घटना को अंजाम दिया। पुलिस की भारी भरकम टीम ने गोरापड़ाव बाईपास से दो लोगों को जबकि उसी के आसपास से दो को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed