हरिद्वार, 24 अगस्त 2026।
सावन के चौथे सोमवार को हरिद्वार स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव और मां काली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की 27 घंटे की निरंतर साधना विशेष आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बनी रही।

बताया जा रहा है कि शारीरिक पीड़ा और पैरों में तकलीफ के बावजूद स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज साधना में अडिग रहे। कठिन परिस्थितियों के बीच लगातार 27 घंटे तक साधना जारी रखना श्रद्धालुओं के लिए तप, त्याग और संकल्प का उदाहरण बन गया। साधना में लीन गुरुदेव को देखकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

इस दौरान संत समाज की उपस्थिति ने भी वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कल आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज ने भी स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की साधना को देखकर उनके भीतर ‘शिव तत्व’ दिखाई देने की बात कही। दोनों संतों की भावुक मुलाकात ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भी भावुक कर दिया।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह भी श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचे और स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

दक्षिण काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और लगातार चल रही साधना ने सावन के चौथे सोमवार को विशेष बना दिया। पीड़ा के बीच भी साधना के प्रति अडिग संकल्प ने श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था और प्रेरणा का भाव पैदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!