विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा संचालित संस्कारशालाओं की आचार्या बहनों का संस्कारशाला आचार्या दक्षता वर्ग आज प्राचीन श्री अवधूत मंडल आश्रम, हरिद्वार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम श्री राकेश कंसल जी की अध्यक्षता में तथा रवि चौहान जी, जिला सेवा प्रमुख के संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दक्षता वर्ग में प्रांत टोली सदस्य श्री रवि भूषण जोशी जी, श्री अरुण कुमार गुप्ता जी एवं श्रीमती पूजा नौटियाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही हरिद्वार नगर में संचालित विभिन्न संस्कारशालाओं के पालक बंधुओं एवं आचार्या बहनों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आनंद पाल जी, सीमा अग्रवाल जी, सुमन लता मित्तल जी, अजय कुमार कंसल जी, आशीष धारीवाल जी एवं शोभना जी सहित अनेक पालक बंधु उपस्थित रहे।
संस्कारशाला की आचार्या बहनों में याचना ढींगरा जी, स्नेहा जी, रचना राजपूत जी, मनीष पांडे जी, कविता श्रीवास्तव जी, किरण जी सहित अन्य आचार्य बहनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था श्रीमती मंजू नौटियाल जी, संस्कारशाला समन्वयक द्वारा की गई।
वर्ग में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा, पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा तथा विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संस्कारशाला के बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं संस्कारपूर्ण विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
‘संस्कारशाला दर्शन’ कार्यक्रम के निमित्त सभी संस्कारशालाओं की आचार्या बहनों द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों की तिथियां भी निर्धारित की गईं।
🌺 संस्कारशाला — संस्कार, शिक्षा और सेवा के माध्यम से नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण। 🌺
जय श्री राम 🚩 विश्व हिंदू परिषद — सेवा विभाग