ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, रुड़की बस अड्डे से आरोपी को दबोचा
हरिद्वार,22 नवंबर ।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर ने उसे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 नवंबर 2026 को रुड़की बस अड्डे से आरोपी धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी: धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र, निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक अंशु चौधरी
- हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।