नैनीताल, 05 जून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार, 5 जून को एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा पौधारोपण अभियान में भी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड से रवाना होकर 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह राज्य अतिथि गृह पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 11:15 बजे भीमताल पहुंचेंगे, जहां वह भीमताल झील क्षेत्र में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रामलीला ग्राउंड, भीमताल (मल्लीताल) में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!