हरिद्वार, 19 अगस्त 2026।
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी इस वर्ष 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। पर्व के दौरान विशेष नमाज, घरों एवं धार्मिक तथा सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी, आतिशबाजी, जुलूस और जलसे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रशासन ने इन आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।पुलिस-प्रशासन के बीच रहेगा
समन्वयजिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार और सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित करें। गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन की ओर से पर्व से पहले संबंधित धार्मिक पक्षों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।
इन क्षेत्रों में तैनात किए गए मजिस्ट्रेटप्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी है। इसके तहत—नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार — नगर हरिद्वार क्षेत्र, विशेष रूप से ज्वालापुर।संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की — रुड़की सब-डिविजन, विशेष रूप से रुड़की एवं लंढौरा।तहसीलदार रुड़की — मंगलौर क्षेत्र।उप जिलाधिकारी हरिद्वार — हरिद्वार सब-डिविजन, विशेष रूप से कुन्हारी क्षेत्र।तहसीलदार हरिद्वार — धनपुरा क्षेत्र।उप जिला मजिस्ट्रेट लक्सर — लक्सर सब-डिविजन, विशेष रूप से सुल्तानपुर एवं खड़ंजा कुतुबपुर।तहसीलदार लक्सर — लक्सर कस्बा।उप जिला मजिस्ट्रेट भगवानपुर — भगवानपुर सब-डिविजन।तहसीलदार भगवानपुर — डाडा जलालपुर एवं सरठेड़ी शाहजहांपुर, थाना भगवानपुर क्षेत्र।
पर्याप्त पुलिस बल की रहेगी व्यवस्थाजिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उप जिलाधिकारी अपने स्तर से आवश्यकता के अनुसार नायब तहसीलदारों की तैनाती करेंगे और पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार को तहसील हरिद्वार एवं तहसील लक्सर तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हरिद्वार को तहसील रुड़की एवं भगवानपुर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवरऑल इंचार्ज नामित किया गया है।
सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपीलजिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ-साथ साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि पर्व को शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी और पुलिस बल लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखेंगे।