मेरठ लौट रहे थे सभी यात्री, नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

नैनीताल, 17 जून 2026।
उत्तराखंड के नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बुधवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP-15 FT-6795 में करीब 29 लोग सवार थे। सभी पर्यटक मेरठ के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नैनीताल भ्रमण के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी मार्ग पर वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद जंगल क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, राहत-बचाव दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को खाई से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी स्थित अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!