कनखल के बैरागी कैंप से बच्ची को गोद में उठाकर ले गए महिला और पुरुष, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कनखल, 07 जून 2026।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जून 2026 को ठोकर नंबर-10 बैरागी कैंप से करीब 10:30 बजे कुमारी राधिका (3 वर्ष), पुत्री विनोद सोलंकी का अज्ञात महिला एवं पुरुष द्वारा अपहरण कर लिया गया।

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक महिला और एक व्यक्ति बच्ची को गोद में लेकर टेम्पो की ओर जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कनखल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्ची अथवा फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!