हरिद्वार | 25 अप्रैल 2026

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक तस्कर को 50 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान काला गेट डेंसो चौक के पास आरोपी अर्जुन पुत्र रामपाल निवासी रोशनपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को दबोचा गया। उसके कब्जे से 50 पैकेट माल्टा मार्का देशी शराब बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल हरीराज की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!