हरिद्वार । 25 अप्रैल 2026
हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम को जारी रखते हुए हरिद्वार के क्षेत्र कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम कालेवाला तिराहे पर ट्रांसफार्मर के पास से अमजद नामक व्यक्ति को 4.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया। आरोपी स्मैक का परिवहन कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमजद पुत्र इखलाक निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष नेगी, कांस्टेबल संजय नेगी और कांस्टेबल विनय थपलियाल शामिल रहे।