हरिद्वार, 19 अप्रैल 2026
हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। पंजीकरण के तीसरे दिन कुल 2421 यात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

धामवार पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार
यमुनोत्री धाम के लिए 607,
गंगोत्री धाम के लिए 610,
केदारनाथ धाम के लिए 601,
बद्रीनाथ धाम के लिए 603 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए आज कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
तीन दिनों के भीतर ही पंजीकरण केंद्र से कुल 4957 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिससे यात्रा को लेकर लोगों में बढ़ते उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।
परियोजना पूर्ण होने के बाद शंकराचार्य चौक न केवल अधिक व्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगा, बल्कि यातायात भी सुचारु होगा, जिससे आमजन और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।